धोखेबाज एजेंट के कारण सूरत के व्यापारियों को लगा करोड़ों का चूना, बाहर के व्यापारी परेशान

0
4

सूरत के एक एजेंट द्वारा बाहर की पार्टियों के नाम पर उनके जीएसटी नंबर का उपयोग करके बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है।

सूरत, 29 अगस्त। शहर के एक बडे़ कपड़ा एजेंट द्वारा यूपी के गोंडा सहित कई व्यापारियों के जीएसटी नंबर के आधार पर उनके नाम से माल बुक करवाया और अयोध्या स्टेशन के नाम से पार्सल बुक कराए। वहां पार्टियों को माल मिलने से पहले ही वह ट्रांसपोर्ट में बिल्टी दिखाकर सारा माल लेकर रफूचक्कर हो गया। हैरान-परेशान व्यापारी अब उस एजेंट की तलाश कर रहे है। जब तक यहाँ की पार्टियों को इस बात का पता चलता,तब तक वह दलाल सूरत से फरार हो चुका था।

यहाँ की पार्टियों ने माल बेचने के लालच में जिस दलाल के माध्यम से माल बेचा था, उस समय न तो सूरत में कोई व्यापारी आया था और न ही किसी पार्टी ने कोई ऑर्डर बुक कराया था। यहाँ के दुकानदारों की लालच और लापरवाही के कारण इस तरह की घटना घटी है।

ठगे गये व्यापारियों ने अब आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल से गुहार लगाई है कि सूरत के ऐसे सप्लायरों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, जो बिना देखे-समझे माल भेज देते हैं।