दीपावली पर्व पर 15नवंबर तक बंद रहेगा सूरत टेक्सटाइल मार्केट

0
3

सूरत, 7 नवंबर। दीपावली पर्व पर सूरत कपड़ा बाजार 15 नवंबर तक बंद रहेगा।

मार्केट प्रबंधन की ओर से जारी एक पत्र मे कहा गया है कि मार्केट   8 नवंबर रविवार को दीपावली को मार्केट दिन में और रात में खुला रहेगा। 9 नवंबर 2026 सोमवार को पूजा के लिए मार्केट खोला जाएगा। तारीख 10 नवंबर, मंगलवार को नूतन वर्ष दिवस के उपलक्ष्य में मार्केट सुबह में मुहूर्त के लिए खोला जाएगा। तारीख 11,12 और 13 नवंबर को हमारा मार्केट संपूर्ण रूप से बंद रहेगा। तारीख 14 नवंबर, शनिवार लाभ पांचम के दिन मुहूर्त के लिए दुकान खोल सकतें है। तारीख 8 नवंबर से 15 नवंबर तक मार्केट कार्यालय बंद रहेगा। इन दिनों में पोस्ट ऑफिस एवं बैंकिंग अवर्स में मार्केट में आने-जाने की छूट दी जाएगी। तारीख 16 नवंबर से हमारा मार्केट नियमित रूप से चालू रहेगा।