सूरत,10 अगस्त। फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल एसोसिएशन (फोस्टा) द्वारा आज 9 अगस्त 2026 को अद्विता हॉल, डुमस रोड पर वार्षिक साधारण सभा एवं व्यापार विकास महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में फोस्टा के सह सचिव गिरीश मित्तल ने स्वागत भाषण देते हुए उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं व्यापारियों का हार्दिक स्वागत किया।
इसके पश्चात फोस्टा के कोषाध्यक्ष नानालाल राठौड़ द्वारा संस्था के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत कर सभा को संस्था की वित्तीय गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही सीए पुनीत गर्ग को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑडिटर नियुक्त किया गया।
तत्पश्चात चुनाव अधिकारियों द्वारा वर्ष 2026 से 2029 तक निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारियों की जानकारी सभा के समक्ष प्रस्तुत की गई तथा सभी FOSTTA के नव नियुक्त अध्यक्ष हंसराज जैन, महामंत्री दिनेश कटारिया, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल के साथ पूरी नई कार्यकारिणी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
साथ ही वर्ष 2023 से 2026 तक अपनी सेवाएं पूर्ण कर निवृत्त हुए पदाधिकारियों का भी सम्मान करते हुए उनके योगदान एवं संगठन के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया गया।
फोस्टा द्वारा आयोजित व्यापार विकास महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आने वाली युवा पीढ़ी को व्यापार, उद्यमिता, नवाचार एवं सफलता के नए अवसरों से परिचित कराना तथा उन्हें सही दिशा एवं प्रेरणा प्रदान करना रहा। इसी उद्देश्य से ‘सफलता का संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले उद्यमियों ने अपनी सफलता की यात्रा, अनुभव एवं संघर्षों को उपस्थित व्यापारियों एवं युवाओं के साथ साझा किया।
कार्यक्रम में शदीपक सेठा – एपल ग्रुप, अशोक अडवाणी – सिग्नेचर मशीन, योगेश काबरा – XYXX के फाउंडर एवं फोर बटन ग्रुप तथा करिश्मा धनकानी – रिगान फैशन प्राइवेट लिमिटेड ने अपने अनुभव साझा किए और उपस्थित युवाओं एवं व्यापारियों को सफलता के लिए प्रेरित किया।
कार्य्रकम के विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी उपस्थिति रहे उनके हस्तक फोस्टा के वर्ष 2023 से 2026 के कार्यकाल के दौरान संगठन द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों, उपलब्धियों, व्यापारी हित में किए गए प्रयासों एवं प्रमुख पहलों को संकलित करते हुए तैयार की गई विशेष पुस्तक का विमोचन भी किया गया। यह पुस्तक फोस्टा की सेवा, प्रयासों एवं व्यापारी हित में किए गए कार्यों का दस्तावेज है।
चेयरमैन कैलाश हाकिम ने अपने व्यक्तत्व में सरकार एवं पुलिस प्रशासन का धन्यवाद दिया कि उन्होंने कपड़ा बाजार में हो रहे आर्थिक रोकथाम में के लिए उठाए गए कदम सराहनीय है। चेयरमैन ने नई टेक्सटाइल पॉलिसी की जानकारी भी सभी उपस्थित व्यापारियों को दी एवं एप के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यह एप सूरत कपड़ा मार्केट के विकास एवं व्यापार के लिए रामबाण साबित होगी, यदि सभी व्यापारी इसका उपयोग करने लगे तो फोर्ड व्यापारियों पर लगाम लगेगी और रेफरेंस का एक मजबूत सिस्टम तैयार होगा।











