सूरत, 22अगस्त। श्री माजीसा माताजी भटियाणी ट्रस्ट, बलेश्वर (सूरत) की ओर से सूरत सिटी के नवीन कार्यालय का शुभारंभ 19 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर साकेत टेक्सटाइल मार्केट आई माता रोड सूरत मे किया गया।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को भी गति दी जाएगी। इस अवसर पर सभी भक्तों से तन, मन और धन से जुड़कर महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया गया है। ट्रस्ट की ओर से प्रार्थना की गई कि मां भटियाणी की कृपा से आगामी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य, दिव्य और निर्विघ्न रूप से संपन्न हो तथा श्री माजीसा मां का आशीर्वाद सभी भक्तों पर सदैव बना रहे।
ट्रस्ट के अनुसार आगामी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 19 फरवरी 2027 को आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह है और तैयारियों के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है।
श्री माजीसा माताराणी भटियाणी ट्रस्ट के अध्यक्ष पुखराज संखलेचा एवं सचिव रमेश राठी सहित समस्त ट्रस्ट मंडल आयोजन की तैयारियों में जुटा हुआ है।











