सूरत, 30 जुलाई। वित्तिय वर्ष 2025-26 के आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि कल 31 जुलाई 2026 है। आज एवं कल इन दो दिनों मे बाकि बचे करदाता अपना आयकर रिटर्न दाखिल करेंगे।हर वर्ष की तरह इस बार भी अधिकांश करदाता अंतिम दिनों तक इंतजार करते रहते है जिससे कर सलाहकारों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) पर काम का दबाव लगातार बढ़ता जाता है। इस बार स्थिति इसलिए भी अधिक चुनौतीपूर्ण है क्योंकि टीसीएस (TCS) के प्रथम तिमाही (First Quarter) रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि भी 31 जुलाई 2026 ही है। दोनों महत्वपूर्ण अनुपालनों की अंतिम तिथि एक ही दिन होने से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और टैक्स कंसल्टेंट्स पर कार्यभार कई गुना बढ़ गया है। कर सलाहकार नारायण शर्मा ने करदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना आयकर रिटर्न दाखिल कर लें ताकि तकनीकी समस्याओं पोर्टल पर बढ़ते लोड और अंतिम समय की भागदौड़ से बचा जा सके।











