सूरत, 22 अगस्त। कहावत है कि हौसला बुलंद व्यक्ति की मदद भगवान भी करता है। लेकिन सूरत कपड़ा बाजार की राम कहानी अलग ही है। यहां पर लाखों-करोडो रूपये डूबने के बाद भी व्यापारी या तो पुलिस केस दर्ज कराने से कतराता है अथवा दो-चार बार पुलिस थाने का चक्कर लगाने के बाद उसका हौंसला टूट जाता है। सूरत कपडा बाजार मे प्रहलाद अग्रवाल एैसे व्यक्ति है जो ठगी के शिकार एैसे व्यापारियों की मदद को हमेशा तत्पर रहते है यह उनका जूनून ही है जिसकी वजह से तमाम धमकियों एवं विपरित परिस्थितियों की परवाह किये बगैर कपडा व्यापारी के पक्ष मे सदैव खडें रहते है।
चीटरों के खिलाफ मुहिम मे अग्रवाल के खिलाफ दर्ज है लगभग 25 एफआईआर एवं 300 करोड़ के मान-हानि का केस
दिलचस्प लेकिन हकीकत यह है उनके इस जूनून की वजह से प्रह्लाद अग्रवाल के नाम से देश भर मे अलग-अलग थानों मे उनके खिलाफ लगभग 25 एफआईआर, देश की अलग-अलग अदालतों मे लगभग 300 करोड रूययों के मान-हानि के केस तथा साईबर क्राईम के चार केस दर्ज है इसके अलावा ले-भागू प्रवृत्ति के व्यापारियो की ओर से उनके खिलाफ अब तक सैंकडो एनसी शिकायत दर्ज कराया गया है। इतना सब कुछ होने के बाद बाद भी प्रहलाद अग्रवाल का हौंसला टूटा नही है।
कपडा बाजार मे चीटरों के खिलाफ “वन मैन आर्मी” है प्रहलाद अग्रवाल
ज्ञात हो कि कपड़ा बाजार की सबसे पुरानी संस्था आढतियां कपडा एसों सूरत वर्ष 2023 तक पूरी तरह से दम तोड चुकी थी। 8 जनवरी 2023 मे संस्था के अध्यक्ष पद की कमान संभालने के बाद प्रहलाद अग्रवाल ने देश भर के विभिन्न कपडा मंडियो मे ठग व्यापारियो के पास फंसा हुआ लगभग 300 करोड़ रूपयों की रिकवरी कराई। एक जानकारी के अनुसार उन्होने अपने कार्य दक्षता का परिचय देते हुये 1460 केस लिया जिसमे से 90 प्रतिशत केसो का निपटारा हुआ। तमाम धमकियों एवं विपरीत परिस्थितियों की परवाह किये बगैर अग्रवाल ने व्यापारियों की मदद का बीड़ा उठाया है इन्होने ने अब तक लगभग 200 व्यापारियों को ब्लैकलिस्ट किया है हालांकि बाद मे पेमेन्ट आने के बाद इनमे से 80 प्रतिशत को एनओसी दे दिया गया। अपने आप मे यह एक साहस भरा कार्य था।











