पश्चिम रेलवे के चौदह कर्मचारी महाप्रबंधक के हाथों सम्मानित

सूरत, 19 मई। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्‍डेय द्वारा मार्च 2026 के लिए 14 कर्मचारियों को महाप्रबंधक “मैन ऑफ द मंथ” संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पश्चिम रेलवे मुख्यालय, मुंबई में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। इन कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया, जिससे संभावित अप्रिय घटनाओं को रोकने तथा सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला। सम्मानित कर्मचारियों में मुंबई सेंट्रल मंडल से 5, अहमदाबाद मंडल से 4, वडोदरा मंडल से 3 तथा भावनगर मंडल से 2 कर्मचारी शामिल थे। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई सेंट्रल मंडल के पांच कर्मचारियों को भी ड्यूटी के दौरान उनकी उत्कृष्ट सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया।