बहराइच/रामगांव,23 अगस्त। पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वांछित / वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना रामगांव पुलिस ने 18 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी महसी के निर्देशन में थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 22.08.2026 को अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं। गठित टीमों द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के अनुपालन में संभावित स्थानों पर दबिश देकर विभिन्न मुकदमों में फरार चल रहे कुल 18 नफर वारंटी अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को पर्याप्त पुलिस बल के साथ संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे –
थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी, उ0नि0 हरिराम यादव, उ0नि0 दुर्गेश वर्मा, उ0नि0 जैनेन्द्र कुमार, उ0नि0 राणाराज सिंह, उ0नि0 हेमन्त सिंह, उ0नि0 नन्दकिशोर सिंह, हे0कां0 अमरजीत, कां0 सत्यानन्द यादव, कां0 विनय गौतम सहित थाना रामगांव के कुल 31 अधिकारी/कर्मचारी।











