सूरत, 12 अक्टूबर। मान दरवाजा स्थित एलबी अपार्टमेंट के कार्यकारिणी के सम्पन्न हुये एजीएम मे आनंद जिंदल को एक बार फिर से अध्यक्ष बनाया गया है। उल्लेखनीय है बहुमुंखी प्रतिभा के धनी आनंद जिंदल फोस्टा मे 25 सालों तक डायरेक्टर रह चुके है इसके अलावा पूर्व मे भी वे एलबी अपार्टमेंट मे 20साल तक बतौर अध्यक्ष अपनी सेवा दे चुकें है।
एलबी अपार्टमेंट मे अध्यक्ष चुने जाने के बाद मीडीया से रूबरू हुये जिंदल ने कहा वे सूरत आढतिया कपडा एसोसिएशन मे भी 12 साल तक अध्यक्ष रहे है लेकिन कुछ लोगो ने उनके उपर झूठे लगाये तथा उनके खिलाफ पर्चे बंटवाये तथा उन्हें गलत साबित करने के लिये दो-दो सीए बिठाये गयें । इतना सब कुछ करने के बावजूद वे लोग कुछ भी साबित नही कर पा़यें।
पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वे सूरत आढतियां कपड़ा एसोसिएशन का चुनाव करवाना चाहते थे लेकिन कई लोग नही चाहते थे कि चुनाव हो । जिंदल ने आगे कहा कि उन्होने एसों. के फाईनल हिसाब का 72 लाख रूपये बुधिया जी की मध्यस्थता मे सदस्यों को सुपुर्द किया था इसके अलावा पूर्व मे एलबी अपार्टमेंट कार्यकारिणी को भी एक-एक पाई का हिसाब देते हुये 62 लाख रूपये सौंपे है जिसका नतीजा आज सामने है कि एलबी वालों ने ससम्मान मुझे बुलाकर एक बार फिर से इसका अध्यक्ष बनाया है। 
दुष्प्रेरणा से खत्म की गई है सदस्यता, जायेंगे कोर्ट
जिंदल ने अपनी व्यथा सुनातें हुये कहा कि पूर्व मे मेरे उपर जो इल्जाम लगाये गये थे अगर वह सही होते तो क्या उन्हे फिर से एलबी अपार्टमेंट का अध्यक्ष बनाया जाता? सूरत आढतियां कपड़ा एसोसिएशन के सदस्यों से उन्होने पूछा है कि दिल पर हाथ रखकर बतायें कि अब जो हो रहा है वह सही हो रहा है? जिंदल ने यह भी कहा कि एसोसिएशन मे उनके साथ बुरा किया गया वें 12 सालों तक आढतियां एसोसिएशन मे अध्यक्ष रह चुके है इसके बावजूद दुष्प्रेरणा से उनकी सदस्यता खत्म की गयी जिसके खिलाफ वे कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे।











