सूरत, 14 अक्टूबर। मंगलवार को सायं 4:30 बजे फोस्टा बोर्डरूम में फोस्टा के पदाधिकारियों, रेलवे के अधिकारियों एवं सूरत टेक्सटाइल गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई।
मीटिंग में सूरत के कपड़ा व्यापारियों को रेलवे के माध्यम से माल भेजने में आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से माल की सुरक्षा, समय पर डिलीवरी एवं परिवहन की नियमितता पर विशेष जोर दिया गया।
मीटिंग में यह सुझाव दिया गया कि पार्सल परिवहन के लिए सप्ताह में कम से कम दो नियमित ट्रेनें अलग अलग राज्यों के लिए चलाई जानी चाहिए, ताकि व्यापारियों का माल समय पर गंतव्य स्थान तक पहुंच सके। साथ ही, ट्रेन में ट्रैकिंग सिस्टम की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया, जिससे व्यापारियों को अपने माल की स्थिति की जानकारी आसानी से मिल सके और रेल्वे पार्सल सुविधा नियमित रूप से शुरू होने प्रदुषन में कमी, ट्रासपोर्टशान चार्ज में कमी, समय में बचाव जैसे प्रमुख लाभ मिल सकते है| जिसपर अधिकारियो ने उच्च अधिकारियो से बातचीत कर जरूरी निर्णय लेने की बात कही गई|
साथ ही मीटिंग में फोस्टा द्वारा व्यापारियों एवं ट्रांसपोर्ट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर बातचीत की गई, जो निम्न प्रकार है।
फोस्टा द्वारा सभी ट्रांसपोर्टर भाइयों से आग्रह किया गया कि आधुनिक युग है और आधुनिक युग में सोफ्टवेर डेवलप करना चाहिए जिसके माध्यम से ऑनलाइन LR (बिल्टी) की व्यवस्था शुरू की जाए, जिससे व्यापारियों को जल्द से जल्द बिल्टी प्राप्त हो सके और माल की डिलीवरी की प्रक्रिया अधिक सरल एवं सुविधाजनक बन सके।
कई व्यापारियों द्वारा यह समस्या सामने रखी गई कि रिटर्न गुड्स पर 3 से 4 गुना भाडा वसूल किया जाता है, जिसपर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा कहा गया कि यदि कोई बयार तुरंत माल वापिस भेजता है और उसमे यदि कोई डेमरेज रहता है तो भी उसका चार्ज 3 से 4 भी नही होता है , यदि एसा पाया जाता है तो उसकी शिकायत संगठन को दी जाये|
ट्रांसपोर्टर पदाधिकारियों द्वारा सभी कपड़ा व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपने पार्सल का उचित इंश्योरेंस अवश्य करवाएं। इससे परिवहन के दौरान किसी दुर्घटना या माल के नुकसान की स्थिति में नियमानुसार क्लेम प्राप्त करने में सहायता मिल सकेगी।
फोस्टा द्वारा ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भेजे जाने वाले माल की ट्रैकिंग व्यवस्था शुरू करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इस व्यवस्था से व्यापारी अपने माल की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और डिलीवरी के संबंध में अनिश्चितता कम होगी। ट्रांसपोर्टर पदाधिकारियों ने इस दिशा में जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
आज की मीटंग में फोस्टा चेयरमेन कैलाश हाकिम,महामन्त्री दिनेश कटारिया, ट्रांसपोर्ट कमीटी चेयरमेन दीपचंद चौधरी, डायरेक्टर सुरेश मोदी, सुनील गोयल,नवल सोनी के साथ रेल्वे की और से आकांक्षा सिंह (असिस्टंट कमर्शियल मेनेजर, टिकिट चेकिंग एंड फ्रेट मार्केटिंग), अमित जी करवंदे(असिस्टंट कमर्शियल मेनेजर, पेसेंजर मार्केटिंग), गणेशजी जादव(चीफ कामर्सियल इन्स्पेक्टर, सूरत), प्रीती पटेल(मार्केटिंग इन्स्पेक्टर) एवं ट्रांसपोर्ट की और से अध्यक्ष युवराज देसले , महामंत्री नेहल बुद्धदेव, मंत्री बलवंत ,नीरज सिंह , राजेश पिपावाला उपस्थित रहे











