अक्टूबर महीने मे जीएसटी,आयकर टीडीएस रिटर्न की भरमार

0
7

                  (नारायण शर्मा की रिपोर्ट) 

सूरत, 2 अक्टूबर। नवरात्रि व दीवाली के ठीक पहले हर व्यापारी को इस अक्टूबर 2026 के महीने मे महत्वपूर्ण टीडीएस, टीसीएस और इनकम टैक्स के रिटर्न फाईल करने होंगे। 

विस्तृत जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर से सितंबर 2026 तक  टीडीएस/टीसीएस पेमेंट करने की की अंतिम तिथि है। इसके साथ ही 10 अक्टूबर 2026 GSTR-1 फाईल करने की अंतिम तिथि है। 15 अक्टूबर तक वित्तिय वर्ष 2026-27 की  Q2  रिटर्न फाईल करना होगा एवं  सितंबर 2026 के  जीएसटीआर 3B फाईल करने की अंतिम तिथि 20अक्टूबर है।

जानकारी के अनुसार इस सबके अलावा वित्तिय वर्ष 2025-26 के टैक्स आडिट फाईलिंग की तय तिथि 21अक्टूबर है। 31अक्टूबर तक वित्तीय वर्ष 2026-27की टीडीएस रिटर्न फाईल करना होगा। आडिट एवं अन्य मामलों मे वित्तिय वर्ष 2025-26की आयकर रिटर्न फाईल करने की एक्सटेंडेड तिथि 21 नवंबर है। दीपावली मे व्यापार की व्यस्तता एवं पेमेंट वसूली के साथ ही साथ व्यापारियों को इन दिनों मे तमाम रिटर्न फाईल करने पर भी ध्यान देना होगा।