सीसीओ आफिस बडौंदा के एक स्थानांतरण आदेश ने बढाई विभागीय सरगर्मी

0
5

सूरत, 30 जुलाई। केन्द्रीय वस्तु एवं सेवाकर विभाग सीसीओ आफिस बडोदरा द्वारा निकाले गये एक ट्रांसफर आर्डर को लेकर महकमे मे चर्चा का बाजार गर्म है प्रिम्योच्योर निकाले गये इस आर्डर को लेकर विभाग मे अटकलबाजियां लगाई जा रही है लेकिन उपरी अधिकारियो मे से कोई भी इस बारे मे कुछ बोलने से कतरा रहा है।

विस्तृत जानकारी के अनुसार सीसीओ आफिस बडोदरा द्वारा पिछले हफ्ते निकाले गये एक स्थानांतरण आदेश से सेज मे कार्यरत तीन अधीक्षकों का एक साथ स्थानांतरण कर दिया गया। वैसे तो स्थानांतरण एवं पोस्टिंग एक नार्मल प्रक्रिया है लेकिन यह तब महत्वपूर्ण हो जाता है जब प्रिम्योच्योर रूप से किया गया हो और वह भी सामूहिक स्थानांतरण। सूत्रों की मानें तो सेज मे अमूमन कार्यकाल दो साल का होता है लेकिन एक ही साल मे तीन अधीक्षकों को सामूहिक स्थानांतरण किया गया। विभागीय चर्चा मे इस ट्रांसफर को डीआरआई द्वारा चंद माह पूर्व सेज के एक ज्वेलरी यूनिट मे किये गये बडे़ केस से जोड़कर देखा जा रहा है।