41 बोर्ड मेंबर्स के लिये फोस्टा चुनाव 20 जून को

सूरत, 29 मई। चुनाव संबंधित चर्चा को लेकर फोस्टा द्वारा चुनाव अधिकारियों की एक मीटिंग आज फोस्टा कार्यालय में सम्पन्न हुई।

मीटिंग में विस्तृत चर्चा के उपरांत चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी की गई तथा फोस्टा के चुनाव दिनांक 20 जून 2026, शनिवार को होना तय हुआ| इस मीटिंग में फोस्टा के चुनाव अधिकारी अशोक जैन,बृजमोहन अग्रवाल एवं सचिन अग्रवाल उपस्थित रहे।चुनाव अधिकारी अशोक जैन ने संवाददाता के साथ बातचीत मे कहा कि फोस्टा मे तीन कटेगरी के कुल 1500 मतदाता है जो कि फोस्टा के 41 बोर्ड मेंबर्स का चयन करेंगे। 

बतौर चुनाव अधिकारी अशोक जैन सबके हाट फेवरिट

20जून को होने वाले फोस्टा के चुनाव के लिये तीन चुनाव अधिकारी नियुक्त किये गये है जिनमे अशोक जैन, बृजमोहन अग्रवाल एवं सचिन अग्रवाल शामिल है। उल्लेखनीय है 18 जुलाई को एसटीएम मार्केट के भी चुनाव होने है यहां पर भी अशोक जैन का चुनाव अधिकारी बनाया गया है फोस्टा के पूर्व के चुनावों मे भी अशोक जैन ने चुनाव अधिकारी की भूमिका बखूबी निभाई है।