
सूरत, 11 मई। रविवार की सुबह सूरत विंमान तल पर आसूचना के आधार पर कार्यवाई करते हुये राजस्व आसूचना निदेशालय सूरत के अधिकारियों ने नई दिल्ली से सूरत के फ्लाईट मे पहुचे एक शख्स को 8.4 किलोग्राम हाईब्रिड गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
विभागीय सूत्रों से प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किये गये शख्स ने अपना नाम कमल बताया है जो कि सहारनपुर का रहना वाला है।अल-सुबह 6.30 बजे सूरत एयरपोर्ट पर लैण्ड होने के बाद दिल्ली- सूरत फ्लाईट मे आये इस शख्स की तलाशी ली गई । इसके बैग मे से 8.4 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी बाजार कीमत 2.9 करोड़ रूपये आंकी गई है। पूछताछ मे आरोपी युवक ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे कोई व्यक्ति गांजा कपडा़ कर चला गया था और सूरत एयरपोर्ट पर उतरने पर किसी को गांजा की डिलीवरी देनी थी। अधिकारियों ने बतासा कि गिरफ्तार किया गया शख्स एक कैरियर की तरह काम करता था। शख्स को गिरफ्तार कर कोर्ट मे प्रस्तुत किया गया जहा उसे चौदह दिनो की न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।














