
किसी एमपी-एमएलए से कम नही है एसटीएम को-आप सोसाईटी का चुनाव, दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है चुनाव
सूरत, 14 जुलाई। सूरत टेक्सटाइल मार्केट कोआपरेटिव शाप्स एण्ड वेयर हाइसेस सोसाईटी लिमिटेड (एसटीएम) मे 18 जुलाई को मतदान होने वाला है । चुनाव होने मे सिर्फ चार दिन शेष है एैसे मे जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है यहां पर घटित हो रहे नित नये घटनाक्रम से एैसा प्रतित हो रहा है कि यह चुनाव मार्केट सोसाईटी का ना होकर किसी लोकसभा अथवा विधानसभा उम्मीदवार के लिये हो रहा है। कुल 41 उम्मीदवारों मे से प्रगति पैनल की महिला उम्मीदवार द्वारा आज नाम वापस लिये जाने से एकता पैनल की दो महिला उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गई। बैलेट पैपर पर अब 39 उम्मीदवारों का नाम तो छपा होगा लेकिन पांच उम्मीदवारों द्वारा चुनाव नही लड़ने संबधी लिखित पत्र दिये जाने के बाद अब मतदान 34 उम्मीदवारों के लिये होगा। दोनो पैनल से अब 17-17 उम्मीदवार चुनाव मैदान मे है अत: प्रत्येक मतदाता को 17 वोट देने होंगे । 17 वोट से कम या ज्यादा वोट देने पर मतपत्र रद्द कर दिया जायेगा। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार एसटीएम को-ओपरेिटव सोसाइटी के संविधान के तहत बोर्ड के कुल 21 सदस्यों का चुनाव होना था जिसके एक सूरत महानगर पालिका द्वारा मनोनित सदस्य, एक एससीएसटी सदस्य, दो महिला सदस्य तथा 17 सदस्य सामान्य व्यापारी वर्ग से होते है। 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिये इस बार दो पैनल,एसटीएम एकता पैनल तथा एसटीएम प्रगति पैनल आमने सामने है । एसटीएम एकता पैनल द्वारा एससीएसटी उम्मीदवार खडा नही किये जाने से एसटीएम प्रगति पैनल से खडा हुआ एससीएसटी उम्मीदवार चार दिन पूर्व ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था।
एसटीएम एकता पैनल ने दो महिलाओं रितिका छतवानी तथा निर्मला जैन को मैदान मे उतारा था उनके मुकाबले एसटीएम प्रगति पैनल की ओर से एकमात्र महिला उम्मीदवार मंजू अनिल कुमार चेलावत मैदान मे थी। मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक जैन, अनिल अग्रवाल एवं महेन्द्र पाल खुराना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एसटीएम प्रगति पैनल की महिला उम्मीदवार मंजू अनिल कुमार चेलावत ने आज अपना नाम वापस ले लिया जिसकी वजह से एसटीएम एकता पैनल की दोनो महिला उम्मीदवारों रितिका छतवानी एवं निर्मला जैन को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

बैलेट पेपर पर 39 उम्मीदवार, वोट की वैधता सिर्फ 34 के लिये
चुनाव समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बैलेट पेपर पर कुल 39 उम्मीदवारों के नाम दर्ज भले ही होंगे लेकिन मतदान सिर्फ 34 उम्मीदवारों के लिये होगा क्योकि पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र वापस लिये जाने के अंतिम दिन पूरा होने के बाद चुनाव अधिकारियों को यह लिखकर दिया है कि वे चुनाव नही लडेंगे। अत: एैसे मे उनका नाम भले ही बैलेट पेपर पर छपा होगा लेकिन उनके लिये पडे वोट वैध नही होंगे। जिन पांच लोगो ने चुनाव अधिकारियों को चुनाव नही लडने का पत्र दिया उनमे रमेश भाटिया, मनोज जैन, विमला साबू, नरेन्द्र भोगर एवं मंजू चेलावत है।














