एसटीएम चुनाव मे वाजा निर्विरोध विजेता, अब कुल 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान मे

सूरत, 9जुलाई । सूरत टेक्सटाईल मार्केट के चुनाव मे नाम वापस लेने के अंतिम दिन आज एससीएसटी के एकमात्र उम्मीदवार जयकांत त्रिभुवनदास वाजा निर्विरोध विजयी घोषित किये गये। कुल 8 उम्मीदवारों द्वारा आज अपना नाम वापस लिये जाने के साथ ही अब कुल 41उम्मीदवार चुनाव मैदान मे है।मार्केट चुनाव मे निर्विरोध विजेता हुये जयकांत त्रिभुवनदास वाजा एसटीएम प्रगति पैनल से है। 

विस्तृत जानकारी के अनुसार एसटीएम के चुनाव मे उम्मीदवारों की ओर से नाम वापस लिये जाने का अंतिम दिन था आज अंतिम दिन कुल 8 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया एवं एससीएसटी का एक उम्मीदवार निर्विरोध विजेता घोषित किया गया जिससे अब कुल 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान मे है। चुनावी समीकरण मे अब 19 सीटों के लिये अब मतदान होना है।

सूत्रों के अनुसार रंगनाथ शारदा की अगुवाई वाली टीम ने अपनी पैनल से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जब कि राजेन्द्र ओरडिया के नेतृत्व वाले पैनल से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा अभी तक नही हुई है जानकारी के अनुसार संभवत:शुक्रवार को सा़यं तक उनके पैनल से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है।

एसटीएम चुनाव के ताजा घटनाक्रम मे राजेन्द्र ओरडिया के पैनल के आधार स्तंभ माने जा रहे गोविंद नारंग द्वारा आज अचानक अपना नाम वापस लिये जाने से यहा के व्यापारियों मे चर्चा का बाजार गर्म है कुछ लोग यह उनका निजि फैसला मान रहे है तो कुल इसे पैनल मे दूसरे को शामिल करने के लिये जगह बनाने की बात कह रहे है बहरहाल वस्तुस्थिति चाहे जो भी गुरूवार को पैनल का गठन होने के बाद परिदृश्य साफ हो जायेगा। साफ-सुथरे एवं कर्मठ छवि के गोविंद जी नांरग द्वारा आज अचानक से अपना नाम वापस लिये जाने से निवर्तमान सत्तारूढ़ पैनल के लोग भी अवाक है क्योंकि नामांकन से चंद दिन पहले ही वे विदेश से आये थे और नामांकन करने के बाद आज अचानक से नाम वापस ले लिया।