18जुलाई को होने वाले चुनाव के लिये एसटीएम एकता पैनल ने की उम्मीदवारों की घोषणा

सूरत, 11 जुलाई। रिंग रोड स्थित सूरत टेक्सटाइल मार्केट (एसटीएम) के 19 सदस्यों के लिये होने वाले चुनाव के लिये एसटीएम एकता पैनल ने अपने पैनल से उम्मीदवारों के नामों की आज घोषणा की। लंबी मैराथन बैठक के बाद पैनल मे जिन नामों को शामिल किया गया है उनमे सिर्फ 4 नये चेंहरें है बाकि 15 वही चिर-परिचित पुराने चेहरें है जिन पर एसटीएम के व्यापारियों ने अभी तक भरोसा जताया हुआ था।

उल्लेखनीय है कि एसटीएम मे 21 सदस्यों के लिये वर्ष 2026 से 2031 तक पांच साल के लिये चुनाव होना है जिसमे से एक सदस्य सूरत महानगर पालिका द्वारा मनोनीत होता है। चुनाव मे एक सदस्य एससीएसटी का होता है। इस बार एससीएसटी का महज एक ही उम्मीदवार होने की वजह से वह निर्विरोध जीत गया है। अब एैसे मे 19 सदस्यो के चुनाव के लिये 18 जुलाई को एसटीएम मे मतदान होना है। एसटीएम एकता पैनल ने निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र ओरडिया के नेतृत्व मे लडें जा रहा चुनाव के लिये अपने पैनल की विधिवत घोषणा की जिसमे दिनेश राठौड़, फूलचंद राठौड़, गणेश जैन, हरबंश अरोरा, जसराज भोगर, जयवंत बोल्या, कमल विजय तुलस्यान, कमलेश जैन, ख्यालाल शाह, ललित कुमार रांका, मदनगोपाल नारंग, नरेन्द्र साबू, नरेश कुमार गुप्ता, निर्मला जैन, पवन कुमार चुघ, राजेन्द्र कुमार ओरडिया, राजेश पमनानी रमेश चन्द्र दोषी एवं रितिका कुमार छतवानी का नाम शामिल है।