
सूरत, 2 जून। डीआरआई सूरत ने सोमवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल के कमरे मे छापा मारकर तेंदुए की खाल का सौदा कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ कर उसके पास से दो तेंदुए की खाल बरामद किया है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार प्राप्त आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये राजस्व आसूचना निदेशालय की टीम ने दो तेंदुए की खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जबकि दूसरा मौके से भाग गया। होटल के कमरे से जब्त तेंदुए के खाल की बाजार कीमत 70लाख रूपये से 1.2 करोड़ आंकी गई है। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास स्थित जिस होटल के कमरे से तेंदुए की खाल बरामद किया गया है वहा ही इसका सौदा किया जाना है। डीआरआई ने खाल को जब्त करके आरोपी के खिलाफ केस किया एवं पूरे मामले को फारेस्ट विभाग को सौंप दिया है। गिरफ्तार किये गये आरोपी का नाम हुसैन है जो कि सूरत का ही रहने वाला है । डीआरआई के साथ बातचीत मे शख्स ने स्वीकार किया कि वह सिर्फ ब्रोकर है एवं खाल का सौदा करने आया था।














