पश्चिम रेलवे उधना से चलाएगी 5 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

0
3

मुंबई 7नवंबर। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से उधना से विशेष किराये पर 5 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

1.   ट्रेन संख्या 09043/09044 उधना–जयनगर अनारक्षित स्पेशल (2 फेरे)

ट्रेन संख्या 09043 उधना–जयनगर अनारक्षित स्पेशल शनिवार, 7 नवंबर, 2026 को उधना से 21.00 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार को 10.00 बजे जयनगर पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09044 जयनगर–उधना अनारक्षित स्पेशल सोमवार, 9 नवंबर, 2026 को जयनगर से 13.00 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को 01.45 बजे उधना पहुँचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी।

यह ट्रेन द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बों के साथ चलेगी।

2.   ट्रेन संख्या 09051/09052 उधना–जयनगर अनारक्षित स्पेशल (2 फेरे)

ट्रेन संख्या 09051 उधना–जयनगर अनारक्षित स्पेशल शनिवार, 7 नवंबर, 2026 को उधना से 22.30 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार को 11.30 बजे जयनगर पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09052 जयनगर–उधना अनारक्षित स्पेशल सोमवार, 9 नवंबर, 2026 को जयनगर से 14.30 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को 03.15 बजे उधना पहुँचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी।

यह ट्रेन द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बों के साथ चलेगी।

3.   ट्रेन संख्या 09057/09058 उधना–जयनगर अनारक्षित स्पेशल (2 फेरे)

ट्रेन संख्या 09057 उधना–जयनगर अनारक्षित स्पेशल रविवार, 8 नवंबर, 2026 को उधना से 15.00 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 04.00 बजे जयनगर पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09058 जयनगर–उधना अनारक्षित स्पेशल मंगलवार, 10 नवंबर, 2026 को जयनगर से 07.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19.45 बजे उधना पहुँचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी।

यह ट्रेन द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बों के साथ चलेगी।

4.   ट्रेन संख्या 09053/09054 उधना–झंझारपुर अनारक्षित स्पेशल (2 फेरे)

ट्रेन संख्या 09053 उधना–झंझारपुर अनारक्षित स्पेशल रविवार, 8 नवंबर, 2026 को उधना से 03.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.00 बजे झंझारपुर पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09054 झंझारपुर–उधना अनारक्षित स्पेशल सोमवार, 9 नवंबर, 2026 को झंझारपुर से 19.00 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को 08.15 बजे उधना पहुँचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और सकरी स्टेशनों पर रुकेगी।

यह ट्रेन द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बों के साथ चलेगी।

5.   ट्रेन संख्या 09055/09056 उधना–मधुबनी अनारक्षित स्पेशल (2 फेरे)

ट्रेन संख्या 09055 उधना–मधुबनी अनारक्षित स्पेशल रविवार, 8 नवंबर, 2026 को उधना से 07.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19.00 बजे मधुबनी पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09056 मधुबनी–उधना अनारक्षित स्पेशल सोमवार, 9 नवंबर, 2026 को मधुबनी से 23.30 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को 11.45 बजे उधना पहुँचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा स्टेशनों पर रुकेगी।