भाजपा के व्यावसायिक सेल में 9 पदाधिकारियों की नियुक्ति

0
4

सूरत,7 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के सूरत महानगर संगठन में व्यावसायिक सेल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई हैं। प्रदेश महामंत्री एवं सूरत महानगर प्रभारी प्रशांतभाई कोराट के साथ विचार-विमर्श के बाद शहर भाजपा अध्यक्ष परेशभाई पटेल ने 9 पदाधिकारियों की नियुक्ति की हैं। प्रदेश महामंत्री और सूरत महानगर प्रभारी प्रशांत कोराट के सथ विचार-विमर्श के बाद शहर अध्यक्ष परेश पटेल ने नियुक्तियां की है। 

शहर भाजपा अध्यक्ष परेश पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और व्यावसायिक क्षेत्र के लोगों के बीच पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने की अपेक्षा जताई हैं।

नियुक्ति किये गये पदाधिकारी मे महेंद्र (महेश) समझुभाई गोगाणी – संयोजक, आशीषभाई पटेल – सह-संयोजक, सूरजभाई पेढ़ीवाला – सदस्य, दर्शनभाई जगदीशभाई काकड़िया – सदस्य, जीतुभाई धीरुभाई कंथेरिया – सदस्य, यशभाई भट्ट – सदस्य, किशोरभाई जानी – सदस्य, बाबुभाई छगनभाई वरिया – सदस्य एवं जीतुभाई कोठारी – सदस्य शामिल है। 

पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और व्यावसायिक क्षेत्र के लोगों के बीच पार्टी की गतिधियों को प्रभावी बनाने की अपेक्षा जताई है।