सूरत, 9 जून। 20 जून को होने वाले फोस्टा चुनाव के लिये नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार 8 जून था। नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम दिन फोस्टा कार्यालय मे चुनाव अधिकारियों को 42 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र प्राप्त हुये। फोस्टा के बोर्ड मे 41 डायरेक्टर्स का प्रावधान है। अब हालात यह है कि सिर्फ एक उम्मीदवार के अधिकता की वजह से 41 बोर्ड मेंबर्स वाले फोस्टा मे चुनाव की नौबत आन पड़ी है।
विस्तृत जानकारी के अनुसार 20जून को होने वाले चुनाव के लिये निवर्तमान अध्यक्ष कैलाश हाकिम के अगुवाई वाले विकास पैनल ने अपने पुराने 20 डायरेक्टर्स एवं 21 नये चेहरों समेत कुल 41 उम्मीदवारों तो मैदान मे उतारा है चुनाव के लिये कल 8 जून को नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि था। चुनाव अधिकारियों को कुल 42 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र प्राप्त हुये जिनमे विकास पैनल से हटकर 42वां उम्मीदवार अनूप जालान है जो कि श्याम संगिनी मार्कट से है।
जानकारी के अनुसार वैसे तो फोस्टा मे सभी कटेगरी मिलाकर 1663 मतदाता है लोकिन गोल्ड कटेगरी के 1102 मतदाता है जिनको वोट डालना है। 42 वें उम्मीदवार अनूप जालान ने अगर नाम वापस लिया अथवा नामांकन पत्रों के जांच के दौरान किसी भी एक उम्मीदवार का पर्चा खारिज होता है तो चुनाव की संभावना पूरी तरह से समाप्त हो जायेगी और विकास पैनल की पूरी टीम निर्विरोध निर्वाचित होगी। 13 जून को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी। फोस्टा चुनाव मे सभी की निगाहों 13जून को जारी होने वाले फाईनल उम्मीदवारों की सूची पर टिकी हुई है जिससे यह अंदाजा लग सकता है फोस्टा के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे अथवा नही….?











