सूरत, 19 जून। बीते गुरूवार को फोस्टा के नव-नियुक्त पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग फोस्टा बोर्डरूम में आयोजित की गई। आयोजित मीटिंग में नवगठित समिति के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से अध्यक्ष पद हेतु हंसराज जैन, महामंत्री पद हेतु दिनेश जी कटारिया, कोषाध्यक्ष पद हेतु नीरज जी अग्रवाल तथा संगठन महामंत्री पद हेतु गिरीश जी मित्तल का सर्वसम्मति से चयन किया गया। फोस्टा की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया गया कि अन्य पदाधिकारियों एवं विभिन्न समितियों के गठन जल्द ही किया जायेगा।











