सूरत, 20 जून। दो दिन पूर्व घोषित हुये सीए फाईनल ईयर के परीक्षा परिणाम मे पूना गांव निवासी उजाला पाठक अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण हुई है। उजाला विनोद पाठक की इस सफलता से परिजनों एवं उनके जानने वालों मे खुशी का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि सीए इन्स्टीट्यूट द्वारा लिये जाने वाले परीक्षा के परिणाम का हजारों छात्रों मे बेसब्री से इंतजार रहता है दो दिन पूर्व घोषित हुये सीए फाईनल ईयर परीक्षा परिणाम मे हर साल की तरह इस साल भी शहर के बहु प्रतिष्ठित कोंचिग संस्थान छाबछरिया सर के यहां से कोचिंग लेने वाले छात्रो का ही बोलबाला रहा। उजाला पाठक की सफलता पर गण-मान्य लोगो ने परिवार को बधाई प्रेषित किया है।











