होली का त्यौहार खत्म होते ही वापसी की जद्दोजहद

सूरत, 12 मार्च। होली का पर्व परिवार के साथ मनाने के लिए सूरत से उत्तर प्रदेश-बिहार घर पहुंचे लोग अब वापस लौटने की जद्दोजहद में जुट गए हैं। 

पर्व समाप्त होते ही रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। दिल्ली, मुंबई समेत गुजरात के अहमदाबाद सूरत उधना राजकोट गांधीधाम पंजाब और कोलकाता समेत अन्य महानगरों में काम करने वाले लोग समय पर ड्यूटी पर लौटने के लिए ट्रेनों और बसों का सहारा ले रहे हैं।हालांकि अचानक बढ़ी भीड़ के कारण अधिकांश ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो गया है। काफी संख्या मे यात्री जनरल डिब्बों में खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। बकि कुछ लोग टिकट न मिलने पर बसों और निजी वाहनों का सहारा ले रहे हैं। स्टेशन पर दिनभर यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है।बस अड्डों पर भी लंबी कतारें लग रही हैं जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वापसी में श्रमिकों की यात्रा दुर्गति युक्त हो गई है।

पूर्व जेडआरयूसीसी सदस्य योगेश मिश्रा ने पश्चिम रेलवे महाप्रंबधक से मांग की है कि वे उत्तर भारत एवं बिहार के रूट पर रेलगाडियां चलाकर गुजरात के विभिन्न शहरों से गांव गये श्रमिकों की वापसी सुनिश्चित करें