एसटीएम चुनाव मे कुल 53 उम्मीदवारों ने जमा कराया नामांकन पत्र

सूरत, 2 जुलाई। एसटीएम मार्केट के चुनाव मे नामाकंन के अंतिम दिन गुरूवार को सायं पांच बजे तक चुनाव कार्यालय को कुल 53 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र प्राप्त हुये। चुनाव कार्यालय से कुल 74 नामांकन पत्र निर्गत हुये थे उसके मुकाबले 53 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरकर चुनाव अधिकारियों को सुपुर्द किया।

मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक जैन एवं चुनाव अधिकारी अनिल अग्रवाल तथा महेन्द्र पाल खुराना की ओर से नामांकन पत्र जमा कराने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की गई जिसके तहत एक जुलाई तथा दो जुलाई को नामांकन पत्र भरकर जमा कराने तिथि थी । इन दोनो दिनों के दौरान कुल 53 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा करायें। निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र ओरडिया के नेतृत्व वाली पैनल मे दो नामों को छोडकर पूरे पैनल को रिपीट किया गया है जिन दो नये नामों को पैनल मे शामिल किया गया है उसमे नरेश गुप्ता एवं जयवंत बोलिया शामिल है। उल्लेखनीय है कि तीन एवं चार जुलाई को नामांकन पत्रो की जांच की जायेगी तथा चार जुलाई को ही सायं फाईनल उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जायेगी।

एसटीएम चुनाव समिति की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार राजेंद्रकुमार मंगललाल ओराडिया, हरबंशलाल शोभाराम अरोड़ा, फूलचंद लालचंद राठौड़, मदनगोपाल पोखरदास नारंग, गोविंदराम गंगाराम नारंग, पवनकुमार लेखराज छलीघ, कमलविजय रामचंद्र तुलसियान, दिनेशकुमार मीठालाल राठौड़, कमलेश उमेदमल जैन, राजेश अर्जुनदास पमनानी, रमेशचंद्र शिवलालजी दोशी, निर्मला प्रकाशचंद्र जैन, बिमलादेवी रामअवतार साबू, ललितकुमार चंपालाल रांका, जसराज मोहनलाल भोगर, गणेश सोहनलाल जैन, ख्यालीलाल एम. शाह, जयवंत कन्हैयालाल बोल्या, नरेशकुमार भगवानदास गुप्ता, नरेन्द्र रामअवतार साबू, रितिका कुमार छतवानी, विनीत बिमलप्रसाद जैन, रमेशचंद मनोहरलाल भाटिया, मोहनलाल कोटूराम नंदवानी, कनयालाल मांगीलाल राठी, श्रीराम कनयालाल राठी, ओमप्रकाश गोविंदराम नारंग, नीलांभाई कांतिलाल शाह, यमुना नीलम शाह, ललित कुमार मोहनलाल जैन, हरेन्द्र कुमार हरिराम साहनी, विकास राजकुमार गुप्ता, मंजूबेन अनिलकुमार चेलावत, रंगनाथ जी. सारडा, हेमंतकुमार जी. जैन (शाह), जयकांत त्रिभोवनदास वाजा, किशनसिंह जोधसिंह झाला, पारसमल भंवरलाल चौधरी, मनोजकुमार शिखरचंद जैन, जितेंद्र कांतिलाल जैन, मनीष कांतिलाल जैन/ अजीत डालचंद जैन, हितेश मोहनलाल दोशी, सुरेशकुमार डूंगरचंद, हरिश्चंद्र कजोरीमल जैन, सोमपाल दसुराम नारंग, ख्यालीलाल एन. सिसोदिया, शीतल जैन, नरेंद्र खेमराज भोगर, परिमल चंद्रकांत जरीवाला, चंद्रकांत वसंतलाल जरीवाला, प्रेमभाटिया, पारसमल खिमराज जैन एवं मदनलाल खिमराजजी जैन ने अपना नामांकन पत्र भरकर चुनाव समिति को सुपुर्द किया है।