एसटीएम मे चुनावी गहमागहमी के बीच बयानबाजी से व्यापारी असमंजस मे

0
13

सूरत, 23 जून। रिंग रोड स्थित सूरत टेक्सटाईल मार्केट मे आगामी 18 जुलाई को होने वाले 20 बोर्ड डायरेक्टर्स के चुनाव को लेकर जबरदस्त गहमागहमी देखी जा रही है। बीते शनिवार को एसटीएम गोडाउन मे कपडा व्यापारियों की एक सभा सम्पन्न हुई। यहा पहले  सुंदरकांड एवं भजन का आयोजन किया गया एवं तत्पश्चात धार्मिक आयोजन चुनावी सभी मे तब्दील हुुई। 

चुनावी सभा मे तब्दील हुआ इस धार्मिक आयोजन मे एसटीएम के व्यापारियों ने अपने संबोधन मे निष्पक्ष चुनाव को लेकर अपना – अपना विचार रखा। हालांकि यहा पर वक्ताओ की कमी नही थी लेकिन व्यापारी नेता नरेन्द्र साबू ने अपने वक्तव्य मे जो भी कहा इन दिनों एसटीएम मे वह चर्चा का विषय बना हुआ है। साबू ने कहा कि “एसटीएम मार्केट आज नही तो कल टूटने ही वाला है भले ही पाच साल बाद टूटे। तब काफी कुछ बदलाव आयेगा।”

अब यहां के व्यापारियों का सवाल यह है कि अगर मार्केट पांच साल बाद टूटने वाला है तो व्यापारी लीज का पैसा भला क्यो भरें? क्योकि अगर मार्केट टूटता है तो इतना बड़ा मार्केट नया बनकर तैयार होने मे सालों लग सकते है और नये विशाल एवं भव्य मार्केट बना कर एसटीएम के व्यापारियों को सुपुर्द कौन करेगा ? एैसे मे तब तक यहां के व्यापार का क्या होगा? 

एक ओर जहा एसटीएम की निवर्तमान कमेटी व्यापारियों से लीज का पैसा भरवाने के लिये बार-बार अपील कर रही थी एवं लीज का पैसा भरवाने के लिये उन्हे काफी मशक्कत करनी पड़ रहा था एैसे मे नरेन्द्र साबू के इस वक्तव्य से उन व्यापारियों पर नि:संदेह विपरीत असर पडेंगा जिन्होने अभी भी लीज का पैसा नही भरा है।