मुंबई, 26 नवंबर। पश्चिम रेलवे पर 77वां संविधान दिवस 26 नवम्बर 2026 को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिवस 26 नवम्बर, 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अंगीकृत किए जाने के ऐतिहासिक अवसर की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने चर्चगेट स्थित पश्चिम रेलवे मुख्यालय कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरुण कुमार मीणा द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अपर महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने मुख्यालय कार्यालय में रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया। इस अवसर पर सभी विभागों के प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। मंडल स्तर पर संबंधित मंडल रेल प्रबंधकों ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया।
पश्चिम रेलवे पर संविधान दिवस का आयोजन संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक सिद्धांतों तथा प्रत्येक नागरिक के मौलिक कर्तव्यों के महत्व की याद दिलाता है, जो एक सशक्त, समावेशी एवं प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।










