पीछा नही छोड़ रहा है एसटीएम मे लीज का मुद्दा

0
4

सूरत, 8 अक्टूबर। रिंग रोड स्थित सूरत टेक्सटाईल मार्केट के बोर्ड रूम मे बीते 28 सितंबर को संपन्न हुये एसटीएम कमेटी के एजीएम मे एक बार फिर बहुचर्चित लीज का मुद्दा छाया रहा। साधारण वार्षिक सभा मे पुरानी कमेटी सदस्यों के भी मौजूद होने से कुछेक मुद्दों पर पुरानी एवं नई कमेटी ने एक दूसरे पर सीधा निशाना साधा।

उल्लेखनीय है कि एसटीएम मे लीज रिन्युअल का मुद्दा कमेटी का पीछा नही छोड़ रहा है पिछले कई सालों में पुरानी कमेटी एवं अब नई कमेटी के लिये यह मुद्दा सरदर्द बना हुआ है। गौरतलबल है कि लीज रिन्युअल होने के बाद अब एसटीएम को मनपा तिजोरी मे 127 करोड़ रूपये जमा करने है साथ ही 4 प्रतिशत ब्याज एवं 18 प्रतिशत जीएसटी भी देनी है लेकिन मार्केट के कई एैसे दुकान मालिक है जिन्होने कमेटी के बार-बार कहने के बावजूद लीज का पैसा जमा अभी तक जमा नही किया है।

बीते 28 सितंबर को एसटीएम के बोर्ड रूम मे एजीएम सम्पन्न हुई।सम्पन्न हुये एजीएम मे पारसमल जैन ने जनरल कमेटी के मुद्दे को आगे बढाते हुये उन्होने पूर्व सदस्य नरेन्द्र साबू से पूछा कि उनके द्वारा खरीदे गये बैंक प्रापर्टी के लीज का पैसा क्यों नही जमा किया गया? पारसमल जैन ने यह भी कहा कि सबसे लीज एमाउंट लिया जा रहा है और आप नही दे रहा है? जबाब मे साबू ने कहा कि उन्होने पुरानी कमेटी के कनपटी पर बंदूक नही रखा था उन्होने आक्शन मे यह प्रापर्टी ली थी और पुरानी कमेटी ने लिखकर दिया है।

इस मामले मे बात करने पर एसटीएम के सेक्रेटरी विकास गुप्ता ने कहा कि पुरानी कमेटी के लास्ट एजीएम मे साबू से लीज का पैसा लेने का पास हुआ है जिसे नई कमेटी आगे लेकर जायेगी एवं उनसे पैसा लिया जायेगा।