चैंबर मैनेजिंग कमेटी के चुनाव 2 मई को

सूरत: 13 अप्रैल। सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की मैनेजिंग कमेटी के चुनाव शनिवार, 2 मई, 2026 को होंगे। पहले यह चुनाव 25 अप्रैल को होना था लेकिन उसी दिन सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव होने था इसलिए चैंबर ऑफ कॉमर्स की मैनेजिंग कमेटी के चुनाव शनिवार, 2 मई, 2026 को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्लैटिनम हॉल, सूरत इंटरनेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर, सरसाना, सूरत में होंगे।