इंटुक ने की विशेष ट्रेनों के परिचालन की मांग

0
4

सूरत, 12 सितंबर। शनिवार को इंटक के शहर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा व वरिष्ठ अग्रणी शान खान की अगुवाई में इंटक द्वारा सूरत रेलवे स्टेशन अधिकारी को एक ज्ञापन देकर आगामी दीपावली, छठ आदि पर्व तथा लगन सीजन को ध्यान में रखते हुए सूरत से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लिए विशेष ट्रेनों के परिचालन करने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताए गया कि वर्तमान समय में सूरत समेत दक्षिण गुजरात में बसने वाले प्रवासी उत्तर भारतीय श्रमिकों को ट्रेन में टिकट पाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। सूरत से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के ओर जाने वाली ट्रेनों की कमी होने के कारण प्रवासी श्रमिकों को आरक्षित टिकट नहीं मिल रहा हैं और अभी से ही अक्टूबर और नवंबर माह की बुकिंग में रिग्रेट लग जा रहा हैं। भीड़ और अफरातफरी के कारण पूर्व में कई दुर्घटनाएं हुई हैं जिसमें लोगों की जाने तक चली गई हैं अतः आगामी दीपावली, छठ पर्व अवकाश को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का परिचालन करने की मांग हैं। ज्ञापन में बताए गया कि सूरत रेलवे स्टेशन पर स्थित आरक्षण केंद्र पर वर्तमान में सुबह एडवांस बुकिंग खुलने के समय सभी टिकट खिड़कियाँ नहीं खोली जा रही हैं और महिलाओं के लिए पृथक कतार वाली व्यवस्था भी नहीं चल रही हैं जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसके अलावा आगामी अक्टूबर और नवंबर माह में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ होने की संभावना हैं अतः महिलाओं के लिए पृथक कतार समेत आरक्षण केंद्र की सभी खिड़कियां खोलने एवं आगामी अक्टूबर और नवंबर माह में सूरत एवं उधना स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए तथा यात्रियों की सुविधाओं के लिए आवश्यक कदम उठया जा़यें।