भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने किया फोस्टा के नये कार्यालय‌ का उदघाटन

सूरत, 16 मार्च। फेडरेशन ऑफ सूरत ट्रेड एंड टेक्सटाइल के नए सेवा कार्यालय का उदघाटन शुक्रवार को मिलेनियम टेक्सटाइल मार्केट के प्रांगण में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल के कर कमलों द्वारा किया गया।

विस्तृत जानकारी के अनुसार मिलेनियम मार्केट मे फोस्टा के नव निर्मित कार्यालय का उदघाटन दोपहर दो बजे किया जाना था लेकिन मुख्य अतिथि भाजपा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष के आगमन मे देरी की वजह से सायं काल उदघाटन हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने रिबन काटकर FOSTTA के सेवा कार्यालय का उद्घाटन किया। अपने संबोधन मे पाटिल ने कहा कि यह सूरत कपड़ा मार्केट के लिए एक नए सूरज का उदय हुआ है। उन्होंने कहा की भविष्य में अध्यक्ष कैलाश हाकिम के नेतृत्व में FOSTTA व्यापारियों के हितों में कई मुकाम हासिल करेगी ।
उन्होने कहा कि FOSTTA के सभी डायरेक्टर निरंतर व्यापार हित में कार्य कर रहे है एवम व्यापार को आगे बढ़ाने एवम चीटिंग को रोकने के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही व्यापारियों से भी आग्रह किया है वह fostta से जुड़कर अपने सुझाव से व्यापार को आगे बढ़ाने की बात कही।

FOSTTA द्वारा प्रायोजित श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जनवरी 2024 में सभी कपड़ा मार्केट द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से इस महोत्सव को मनाया था। जिसमे फोस्टा ने पुरस्कार देने का घोषित किया था। जिसके अंतर्गत आज कपड़ा मार्केट में विभिन्न संगठनों द्वारा सर्वे कर पुरस्कार घोषित किया गया। जिसमे एकल मार्केट, समूह मार्केट , कर्मयोद्धा पुरस्कार एवम विशेष पुरस्कार के रूप में पुरस्कृत किया गया। आज के उद्घाटन समारोह सुबह से शाम तक व्यापारियों का तांता लगा रहा, जिसमे करीबन 10000 से ज्यादा व्यापारी बंधुओ ने fostta के नए सेवा कार्यालय उद्घाटन के कार्यक्रम में सामिल हुए, जिसमे संपूर्ण कपड़ा व्यापार के अग्रणी व्यापारी,विभिन्न संस्थाओं के अग्रणी, सेवा भावी संस्थाओं के अग्रणी, विभिन्न समाज के अग्रणी उपस्थित रहे।