सूरत, 26 नवंबर। चीन से रेनियम खुल्लेआम तस्करी के माध्यम से आ रहा है और इस हाई टेक ठगी को हॉलमार्क मशीन पकड़ नहीं पा रही है. रेनियम का भाव 3000 प्रति रूपये के आस पास है और वही सोने का भाव 13-14 हजार प्रति ग्राम है। 7.8 ग्राम में एक ग्राम मतलब 13-14 % की मिलावट हो रही है। अभी तक लोगो की समझ से बाहर था कि सोने चाँदी के बड़े बड़े शोरूम इतने बड़े बड़े विज्ञापन और त्योहारो पर इतना खर्च कैसे कर रहे है?
केंद्र सरकार ने 16 जून 2021 को BIS संस्था के माध्यम से हॉलमार्क को अनिवार्य किया था लेकिन अब जब रेनियम की मिलावट हो रही है और मशीन पकड़ नहीं पा रही है तो किसकी जवाबदारी है। सत्ता मे बैठे लोग विपक्ष मे रहते हुये “ये आएंगे तो मंगलसूत्र लूट लेंगे” जैसे चुनावी भाषण तो देते है लेकिन हक़ीक़त क्या है लोगो की समझ मे धीरे-धीरै आने लगा है। रेनियल के खेल मे आम खरीददारों के साथ साथ छोटे मझोले दुकानदारों को भी ठगा जा रहा है।
यह मामला केवल कुछ हजार रुपये के आर्थिक नुकसान का नहीं है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और आम नागरिक के विश्वास पर सीधा हमला है। यदि सरकारी मोहर (हॉलमार्क) लगा सोना भी नकली या मिलावटी निकलने लगे, तो आम आदमी आखिर किस पर भरोसा करेगा?











