सूरत, 2 नवंबर। साउथ गुजरात टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) रघुकुल टेक्सटाइल मार्केट के नए बोर्ड रूम में 31 अक्टूबर 2026 को सायंकाल साढ़े पांच बजे आयोजित की गई। कोरम के अभाव में मीटिंग स्थगित हुई। 30 मिनट के बाद 6 बजे वार्षिक साधारण सभा की पुनः बैठक शुरू हुई। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक प्रारंभ हुई। तत्पश्चात महामंत्री मोहन कुमार अरोरा ने पिछले वर्ष की वार्षिक साधारण सभा के मिनिट्स को पढ़ा। उसके बाद सभी पधारे पदाधिकारियों, डायरेक्टर्स और सदस्यों ने अपना परिचय दिया। इसके बाद महामंत्री ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। पूरे वर्ष के दौरान किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उसके आय व्यय का ब्योरा पेश किया गया। संस्था के महामंत्री ने ऑडीटर के पद पर अशोक अग्रवाल की नियुक्ति की घोषणा की। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
तत्पश्चात संस्था के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए आगामी दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था आने वाले समय में टेक्सटाइल में अपोर्चुनिटी को लेकर सजग है। टेक्सटाइल दुनिया न्यूज पेपर के माध्यम से भी हम लोगों तक संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते रहे हैं। आगे भी देते रहेंगे। आपने कहा कि वर्तमान समय टेक्सटाइल के लिए बहुत ही बेहतरीन समय है। केन्द्र और राज्य सरकार भी टेक्सटाइल क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए तत्पर हैं। संस्था उनके साथ मिलकर काम करेगी। साथ ही सामाजिक कार्यों को करने का भी संस्था संकल्प लेती है। ब्लड डोनेशन और हैल्थ चेक अप जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आपने कहा कि एसजीटीटीए मासिक बोर्ड मीटिंग का आयोजन कर व्यापार में हो रहे उतार चढ़ाव को लेकर जहां चिंतन मनन करती है वहीं दिसावर के व्यापारियों से भी लगातार संपर्क कर टेक्सटाइल दुनिया के माध्यम से समग्र टेक्सटाइल जगत को अवगत कराया जाता है। अंत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया। वार्षिक साधारण सभा में एसजीटीटीए के बोर्ड चेयरमैन सुनील कुमार जैन, उपाध्यक्ष नितिन गर्ग, ज्वाइंट सेक्रेटरी महेश जैन, डायरेक्टर छोटू भाई , फूलचंद राठौर, सारंग जालान, गुलाब भाई, आशीष मल्होत्रा, प्रदीप खंडेलवाल, श्रीराम खंडेलवाल, प्रहलाद गर्ग, एवं रोशनलाल भी उपस्थित थे।










