सूरत,19 अक्टूबर। कपड़ा बाजार की 65 साल पुरानी संस्था आढतियां कपडा़ एसोसिएशन सूरत (आकाश) इन दिनों चर्चा में हैं। संस्था के पूर्व अध्यक्ष आनंद जिंदल द्वारा उनकी सदस्यता खत्म किये जाने को लेकर दिये गये बयान पर आकाश के बोर्ड डायरेक्टर सतेन्द्र पाण्डेय ने मोर्चा खोला है।
सतेन्द्र पाण्डेय ने आज एक लिखित बयान जारी करते हुये कहा कि साका के पूर्व अध्यक्ष रहे आनन्द जिंदल द्वारा उनकी सदस्यता खत्म किये जाने को लेकर दिया गया बयान पूरी तरह से निराधार है पाण्डेय ने कहा कि साका अध्यक्ष रहते हुये उन्होने १२ साल तक चुनाव नही करवाया एवं संस्था के आफिस मे ताला लगा रहता था। संस्था के स्टाफ से अपने दुकान मे काम करवाया गया।
आकाश के बोर्ड डायरेक्टर के अनुसार आनंद जिंदल के कार्यकाल मे संस्था की छवि धूमिल हुई संस्था के पुरानें लोगो ने इनके उपर पुलिस कार्यवाई की। पुलिस कार्यवाही एवं गिरफ्तारी के भय से आनंद जिंदल समाज के प्रतिष्ठित आदमी के पास संस्था आफिस की चाभी लेकर पहुचें थे एवं स्वयं को बचाने की गुहार लगाई थी। तब जाकर चुनाव करवाया गया था। पाण्डेय ने लिखित बयान मे कहा है कि आकाश पूरे भारत वर्ष मे आज ध्रुव तारा की तरह डंका बजा रहा है।











