वार्षिक रिपोर्ट एवं आय-व्यय का लेखाजोखा प्रस्तुत, सामाजिक एकजुटता और आगामी कार्ययोजनाओं पर हुई चर्चा
सूरत,2 अक्टूबर। पुणा गांव माहेश्वरी सभा की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में करीब 70 सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। भगवान महेश की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में गुजरात प्रांतीय माहेश्वरी सभा के सचिव पवन बजाज, सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष अतिन बाहेती सहित भगवती गग्गड़, मुरली लाहोटी, टीकम असावा, महेश खटोड़, नारायण पेड़ीवाल, अशोक बाल्दी, बालकिशन असावा, मेघराज सोनी, पवन लखानी, भगवानदास राठी, श्यामसुंदर मूंदड़ा, सुनील सोनी, अभिषेक चण्डक सहित पुणा गांव माहेश्वरी सभा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
सभा के प्रारंभ में अध्यक्ष दीपक डागा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत एवं सत्कार किया। इसके बाद सचिव महेश पुंगलिया ने सभा की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर में आयोजित सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों तथा सभा द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की गई।
कोषाध्यक्ष प्रकाश राठी ने सभा के आय-व्यय एवं वित्तीय लेखाजोखे का विस्तृत विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग एवं सामाजिक दायित्वों को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन सुरेश बजाज ने जोशीले अंदाज में किया। आत्मीयता, सौहार्द एवं सामाजिक एकजुटता से परिपूर्ण वातावरण में वार्षिक साधारण सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अंत में राजेश झंवर ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार प्रकट किया।











