18 जुलाई को होने वाले चुनाव को लेकर व्यापारियों ने एसटीएम बोर्ड रूम मे की बैठक

0
9

सूरत, 16 जून। सूरत टेक्सटाइल मार्केट कोआपरेटिव सोसाईटी के 20 सदस्यों के लिये 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिये सूरत कपड़ा बाजार मे जबरदस्त चुनावी हलचल देखी जा रही है। एसटीएम मार्केट के व्यापारियों ने आज दोपहर बाद बोर्ड रूम मे एक बैठक आहूत की जिसमे व्यापारियों ने निष्पक्ष चुनाव को लेकर अपने विचार व्यक्त किया। 

मार्केट सूत्रों से प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार रिंग रोड स्थित एसटीएम मार्केट के 20 डायरेक्टर्स के लिये आगामी 18 जुलाई को मतदान होना है जिसके लिये मतदाता सूची प्रकाशन की तिथि 17 जून तय है। मतदाता सूची के प्रकाशन से ठीक एक दिन पूर्व आज मार्केट के व्यापारियों मे मार्केट के बोर्ड रूम मे एक सभा आहूत की जिसका नेतृत्व एवं संचालन विकास गुप्ता एवं रंगनाथ शारदा ने किया। बैठक सायं चार बजे से प्रारंभ हुई और लगभग डेढ घंटे तक चली बैठक मे वक्ताओ ने निष्पक्ष चुनाव के लिये अपने अपने विचार व्यक्त किया। बैठक को मुख्य रूप से पारस जैन, ललित जैन, हरेन्द्र साहनी, मनीष जैन, संजय अग्रवाल, संजय गुप्ता, किशन जालान एवं हितेश जैन ने संबोधित किया। बैठक मे वक्ताओ ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिये जरूरी है कि चुनाव कार्य मे किसी बाहरी एजेंसी के लोग शामिल हो ना कि मार्केट के कर्मचारी। बैठक मे कहा गया कि पूर्व मे जहां एजीएम होता रहा है वही पर मतदान करवाया जायें जिससे मतदान स्थल तक आसानी से पहुंच हो। उल्लेखनीय है कि मतदाता सूची का प्रकाशन नही हुआ है तथापि बैठक मे कुछ वत्ताओ ने ड्यूज की वजह से लगभग 300 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटे जाने का आरोप लगाया एवं उन्हे मताधिकार दिये जाने की मांग की। बोर्ड रूम मे बैठक के दौरान जबरदस्त चुनावी माहौल एवं व्यापारियों मे उत्साह देखने को मिला। 

बदल गये चुनाव अधिकारी

एसटीएम चुनाव के लिये मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक जैन,एवं बाकि दो चुनाव अधिकारी गुरूमुख कुंगवानी तथा महेन्द्र पाल खुराना को नियुक्त किया गया था आज एसटीएम की ओर से एक प्रेस नोट जारी करके बताया गया कि व्यक्तिगत कारणों से चुनाव अधिकारी गुरूमुख कुंगवानी विदेश चले गये है एवं उनकी जगह आज अनिल अग्रवाल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।