बांद्रा टर्मिनस–अजमेर के बीच स्‍पेशल ट्रेन के फेरे विस्‍तारित

0
3

सूरत, 27 अप्रैल। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से बांद्रा टर्मिनस और अजमेर के बीच स्‍पेशल ट्रेन के फेरे विस्‍तारित किए गए हैं।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल को 04 मई से 01 जून, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09621 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को 03 मई से 31 मई, 2026 तक विस्तारित किया गया है।