सीए इंटर की परीक्षा मे महिमा पटेल ने हासिल किया देश मे 48वां रैंक

0
14

सूरत, 25 जून। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के एक छोटे से गांव की मध्यम परिवार की छात्रा महिमा पटेल ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में 461 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 48 हासिल किया है। बेहतर शिक्षा और अपने सपनों को साकार करने के लिए वह सूरत आकर अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार महिमा पटेल के पिता नहीं है इसके बावजूद सीमित संसाधनों और विभिन्न चुनौतियों के बीच महिमा ने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी माता परिवार शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों को दिया है। 

महिमा अभी सूरत में रहकर सीए जितेंद्र मूंदड़ा और सीए दिनेश जेठमल माहेश्वरी की सीए फर्म में  मार्गदर्शन प्राप्त कर रही है और सीए दिनेश माहेश्वरी महिमा की सफलता को लेकर बहुत खुश है और गौरवांवित महसूस कर रहे है कि सीए जैसी कठिन परीक्षा में भी उसने एग्जाम देने से पहले बोल दिया था कि मैं तो पास हूँ और Rank की तैयारी चल रही है। महिमा की यह सफलता देशभर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।