सूरत मर्कन्टाईल एसों की मासिक बैठक सम्पन्न

0
4

सूरत, 2 नवंबर। सूरत मर्कन्टाइल ऐसोसिएशन की 223वीं नियमित मासिक समस्या समाधान मिटिंग का आयोजन व्यापारी भाईयों की निस्वार्थ सेवा में दिनांक 01नवम्बर 2026 रविवार को प्रातःकाल 09/30 से 10/30  बजे तक माहेश्वरी भवन, पहला माला,बोर्डरुम, सीटी लाइट के प्रांगण में “एस एम ए” प्रमुख  नरेन्द्र साबू व उनकी पूरी पंच पैनल एवं कोर कमेटी टीम की अगुवाई में आयोजित की गई है।

इस सप्ताह की मिटिंग में 114 व्यापारी भाईयों की उपस्थिति रही और 12 आवेदन पत्र समस्या समाधान हेतु पर सुनवाई हुई जिसमें से 1आवेदन का समाधान तुरंत बातचीत द्वारा किया तथा  बकाया आवेदन मामलें पंच पैनल एवं  लीगल टीम को सौंप दिये गये हैं जो की समयानुसार समाधान प्रक्रिया में आ जायेंगे।

आज की मीटिंग में व्यापारियों में काफी लंबी व्यापारिक चर्चा हुई अंत में व्यापारियों ने जो बात बताई उसे हिसाब से पिछली दीपावली से यह दीपावली व्यापार लगभग 30% से 50% टर्नओवर कम का आकलन हुआ, जिसका मुख्य कारण जो 8 महीने पहले युद्ध शुरू हुआ उसके चलते पूरे विश्व का व्यापारिक संतुलन बिगड़ गया है। क्रूड तेल काफी महंगा होने से पूरे कच्चे माल में भयंकर तेजी है। अभी पूरे मार्केट में पेमेंट की बहुत बड़ी क्राइसिस चल रही है बाहर गांव दिसावर से पेमेंट सूरत में नहीं उतर रहा है,जिसके कारण  जो छोटे व्यापारी है जिनका टर्नओवर तीन से पांच करोड़ से कम है उनके अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।

मीटिंग में श्लोक साबू जिन्होंने 20 साल की छोटी सी उम्र में CFA के तीनों लेवल क्लियर करके  विश्व कीर्तिमान साबित किया है आपका स्वागत सम्मान मंच पर किया गया ओर उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई। आज की मीटिंग के मुख्य मेहमान भावेश शारदा आपने गूगल कंपनी की प्रतियोगिता जिसमें 2 लाख से ऊपर प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया उसमें आप का पांचवा नंबर आया है और देश में पहला नंबर आया है। आपका भी सम्मान और स्वागत किया गया है। जैन समाज के अग्रणी राजेश सुराणा का भी स्वागत और सम्मान किया गया आपको रेड क्रॉस सोसाइटी में मैनेजिंग कमेटी में मनोनीत किया गया है। आप देश के 6 प्रतिभाशाली व्यक्तियों में से आप एक हैं।

अंत में अपने अध्यक्षिय संबोधन में नरेंद्र साबू ने  सभी व्यापारियों को दीपावली के त्यौहार की बधाई दी और आपने बताया सूरत मर्केंटाइल एसोसिएशन सभी व्यापारी भाइयों का अपना परिवार है। सभी स्वस्थ रहे व्यापार अच्छा रहे और सभी लोग देश सेवा में अपना समय दे जिसके लिए हमेशा संगठन कार्यशील रहता है।

उपरोक्त मिटिंग में “एस एम ए” परिवार के अशोक जी गोयल, सुरेंद्र जी अग्रवाल, महेश पाटोदिया, राजकुमार चिरानिया, रामकिशोर बजाज, राजेश करनानी, दुर्गेश टिबडेवाल, महेश  बियानी, राजेंद्र कनोडिया, घनश्याम माहेश्वरी, राजेश  महेश्वरी, मनोज अग्रवाल, अरविंद जैन, राजकुमार धनानिया एंव अन्य काफी व्यापारी भाईयों की सादर उपस्थिति में मिटिंग सम्पन्न हुईं है।