90 दिन के बाद पेमेंट न मिलने पर किसी भी व्यापारी को व्यापार नहीं करने की सलाह – आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन सूरत

0
4

सूरत, 28 अक्टूबर। आज आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन सूरत की मासिक बैठक राजहंस इम्पीरिया के बोर्ड रूम में अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा की गई। पिछले दिनों सूरत टेक्सटाइल एग्जीबिशन सफलतापूर्वक आयोजित हुआ, जिसमें देश भर के 23,000 से अधिक व्यापारी शामिल हुए और 800 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ। यह एक सराहनीय उपलब्धि रही है। सूरत में इस स्तर पर पहली बार इस तरह का एग्जीबिशन आयोजित किया गया।

साथ ही आज की बैठक में विशेष रूप से सूरत के व्यापारियों के पेमेंट में लगातार हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की गई। पिछले कुछ समय से बाहर के व्यापारियों का पेमेंट काफी लेट हो रहा है। इसे देखते हुए आढ़तिया एसोसिएशन ने सलाह दी है कि यदि किसी व्यापारी का 90 दिन से अधिक समय तक पेमेंट नहीं आता है, तो उसे माल न भेजा जाए। इस निर्णय का उद्देश्य आने वाले समय में व्यापार को सुचारू रूप से चलाना है। इस विषय पर सभी एजेंटों और आढ़तियों ने अपनी सहमति व्यक्त की।