सूरत,15 अक्टूबर। साउथ गुजरात टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन (एसजीटीटीए) की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 शाम 5:00 बजे रिंग रोड स्थित रघुकुल टेक्सटाइल मार्केट में एसजीटीटीए के बोर्ड रूम में होगी। इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल एवं महासचिव मोहन कुमार अरोरा ने बताया कि वार्षिक साधारण सभा में संस्था के फाउंडर ट्रस्टीगण, ट्रस्टीगण एवं आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में वर्षभर की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
साथ ही गत वित्तिय वर्ष का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर ऑडिट रिपोर्ट पेश की जाएगी एवं एसोसिएशन द्वारा गत वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा जाएगी l











