सूरत, 12 अक्टूबर। पिछले लंबे समय से सूरत में एंब्रॉयडरी मजदूर सप्ताहित अवकाश, 8 घंटा पाली, नियमानुसार न्यूनतम वेतन तथा ओवर टाइम वेतन सहित अन्य मांगो के साथ आंदोलनरत हैं। इसी संबंध में शनिवार को श्रमजीवी सेवालय में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई ।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्रमजीवी सेवालय के अध्यक्ष नैषध देसाई ने बताया कि पिछले लंबे समय से एंब्रॉयडरी मजदूरों एवं कारखाना मालिकों के बीच साप्ताहिक अवकाश, 8 घंटा पाली समेत अन्य मांगो को लेकर गतिरोध बना हुआ हैं जो कि कपड़ा उद्योग के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। एंब्रॉयडरी कारखानेदार एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारी वाद-संवाद के माध्यम से मामले का निपटारा करने के बजाय खुलेआम कानूनों को नहीं मानने का आह्वान कर रहे हैं और भड़काऊ बयानबाजी भी कर रहे हैं जिससे कि मजदूर और कारखाना मालिकों के बीच घर्षण की स्थिति का निर्माण हो रहा हैं। साप्ताहिक अवकाश, 8 घंटा पाली समेत मजदूर की सभी मांगे कानूनसंगत हैं ऐसे में प्रशासन एवं चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स को मध्यस्थता बैठक कर इसका समाधान करना चाहिए। पिछले दिनों में पुलिस द्वारा मजदूर एवं उनके प्रतिनिधियों के विरुद्ध अनावश्यक कार्रवाई भी की गई हैं जो कि सही नहीं हैं पुलिस को निष्पक्ष होकर कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम करना चाहिए न कि मजदूरों एवं उनके प्रतिनिधियों पर दमन करना चाहिए यदि यह गतिरोध जल्द समाप्त नहीं होता हैं तो श्रमजीवी सेवालय की ओर से न्यायलय में रिट याचिका दायर की जाएगी।











