सूरत, 19 जून। सूरत कपड़ा बाजार (एसटीएम) के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं पूर्व अध्यक्ष फूल चंद राठौड़ की पौत्री महिका राठौड़ का चयन वियतनाम मे खेले जाने वाले पिकल बाल स्पर्धा मे हुआ है। वे भारत की ओर से चौदह वर्ष से नीचे आयु के खेले जाने वाले विश्व स्तरीय पिकल बाल स्पर्धा मे भाग लेंगी।
महिका राठौड़ की इस उपलब्धि को लेकर एसटीएम मे उनके जानने वाले व्यापारियों मे खुशी का माहौल है व्यापारियों ने एसटीएम के पूर्व अध्यक्ष फूलचंद राठौड़ एवं उनके परिजनों को बधाई प्रेषित की है।
उल्लेखनीय है कि महिका राठौड़ १४ वर्ष के नीचे की आयु के पिकल बॉल का गेम खेलती है इस बार ये गेम वियतनाम में होगा जो वर्ल्ड लेवल पर खेला जायेगा। इस बार इंडिया की तरफ़ से महिका नीलेश राठौड़ सूरत का चयन हुआ है। यह प्रतियोगता अगस्त में होगी । इस प्रतियोगिता मे चयन से महिका राठौड़ का परिवार गौरवान्वित हुआ है।











