
सूरत, 14 मार्च। फेडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन (FOSTTA) द्वारा भारत सरकार के केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल के जन्मदिवस के उपलक्ष में दिनांक 14 मार्च 2026, शनिवार को सायं 6 बजे मिलेनियम मार्केट-1 के प्रांगण में एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सी.आर.पाटिल के करकमलों द्वारा लिंबायत एवं सेंट्रल जोन के लगभग 750 स्वच्छता प्रहरी भाई-बहनों को वस्त्र वितरण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में टेक्सटाइल व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सी. आर. पाटिल का जन्मदिवस सेवा कार्य के माध्यम से मनाया तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर अध्यक्ष कैलाश हाकिम ने बताया कि समाज के लिए निरंतर कार्य करने वाले स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है, क्योकि आज सूरत को स्वच्छता मे प्रथम रखने मे इनका योगदान अहम है और इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम का सफल आयोजन FOSTTA के पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं सभी सहयोगियों के संयुक्त प्रयास से संभव हो सका।














