
सूरत, 25 दिसंबर। टेक्सटाइल युग के धुरंधरों का सम्मान करने के लिये आढतिया कपडा़ एसोसिएशन सूरत की ओर से इसके अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल के नेतृत्व मे देशभर के प्रमुख टेक्सटाइल व्यापारियों को सम्मानित करने के लिए एक अनोखी पहल की गई है। “बिजनेस आइकन अवार्ड ऑफ द ईयर” के तहत टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े सभी लोगों को एक मंच पर एकत्र किया जा रहा है। इस अवार्ड समारोह का आयोजन आकाश द्वारा किया जा रहा है।
इस अवार्ड समारोह में देश के 13 राज्यों से प्रमुख व्यापारी एकत्रित होंगे। यह आयोजन न केवल टेक्सटाइल उद्योग के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करेगा, बल्कि व्यापारियों को अपने अनुभव साझा करने और नए अवसरों की तलाश करने का भी अवसर मिलेगा।
इस अवार्ड समारोह को और भी खास बनाने के लिए फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री विशेष रूप से उपस्थित होंगी। वह प्रहलाद अग्रवाल के साथ मिलकर विजेताओं को सम्मानित करेंगी। यह आयोजन टेक्सटाइल उद्योग के लिए एक बड़ा अवसर है, जिसमें व्यापारी अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर सकते हैं और नए व्यावसायिक संबंध बना सकते हैं। हमें उम्मीद है कि यह आयोजन टेक्सटाइल उद्योग के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अभिनेत्री भाग्यश्री, अभिनेता अमन और हास्य कवि गौरव शर्मा (ग्रेट इंडियन लाफ्टर शो) और म्यूजिक इंडस्ट्री से उन्नति शाह अपने परफॉर्मेंस द्वारा इस फंक्शन में चार चांद लगाएंगे।
आकाश में प्रहलाद अग्रवाल ने तीन साल पहले अपना कार्यभार संभाला था। उस समय से ही उन्होंने टेक्सटाइल को नई दिशा देने का कार्य आरंभ कर दिया था।
सबसे पहले पेमेंट का मामला हो या व्यावसायिक से जुड़े मामले, उन्होंने सर्वप्रथम पेमेंट न देने वाले व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक व्यापारियों को ब्लैकलिस्ट किया और हजारों मामलों में 20 करोड़ से अधिक की राशि वापस दिलाई। उन्होंने कई व्यापारिक नीतियां भी स्पष्ट की हैं। उसी दिशा में व्यापारियों को प्रोत्साहित करने के लिए “बिजनेस आइकन अवार्ड ऑफ द ईयर” लाया गया है।














