आठ करोड़ के ड्रग्स के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार

सूरत, 1मई। राजस्व आसूचना निदेशालय सूरत के अधिकारियों ने गुरूवार को आसूचना के आधार पर कार्यवाई करते हुये सूरत रेलवे स्टेशन से गुजर रही ट्रेन संख्या 04002 निजामुद्दीन -दादर एक्सप्रेस से एक विदेशी महिला को 6 किलों मेथाम्फेटामाईन ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। जब्त किये गये ड्रग्स की कीमत लगभग 8करोंड़ रूपये आंकी गई है। 

विभागीय सूत्रों से प्राप्त विस्तृत जानकारी केअनुसार ड्रग्स के साथ गिरफ्तार की गई विदेशी महिला का नाम मलिओरा चिगाजी उजोरी है जो कि निजामुद्दीन (दिल्ली) से दादर की यात्रा कर रही थी। आसूचना के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने सूरत रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुये महिला की तलाशी ली तो उसके पास से 6किलो ड्रग्स बरामद हुआ। जिसकी बाजार मे कीमत लगभग 8करोंड रूपयें आंकी गई है। फिलहाल डीआरआई अधिकारियों ने महिला को गिरफ्तार करते उसे कोर्ट मे प्रस्तुत किया है जहा उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है। अधिकारियो के पूछताछ मे महिला ने बताया कि ड्रग्स को उसे मुंबई मे किसी को डिलीवर करना था जब वह दादर स्टेशन उतरती तब उसे बताया जाता फिलहाल डीआरआई के अधिकारी इस सन्दर्भ मे विस्तृत जांच कर रहे है।