हिन्दी संस्थान में सम्मानित होंगे कवि ‘मन्नू’

लखनऊ, 19 जून। देश/ विदेश के कई मंचों पर अपनी प्रस्तुति देने तथा हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए सम्मान प्राप्त साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था *अग्रहार* के अध्यक्ष कवि/लेखक/सम्पादक सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय ‘मन्नू’ को 22 जून 2025 को उ प्र हिन्दी संस्थान में सम्मानित किया जाएगा। इसके पहले 21 जून 2025 को ऐशबाग लखनऊ में भारत नेपाल के संयुक्त अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में इन्हें  कविता पाठ के लिए आमंत्रित किया गया है।

डा उमाकांत राय, डा आद्या प्रसाद द्विवेदी, डा राम दरश राय,डा रामनरेश दुबे,डा प्रेमचंद सिंह, डा सुधाकर तिवारी, डा ए के सिन्हा, कुंवर उपेन्द्र सिंह,जितेन्द्र पाण्डेय जौहर , ओम् प्रकाश द्विवेदी ओम्, आर के भट्ट बावरा, सत्य प्रकाश शुक्ल ‘बाबा’,आकाश महेश पुरी, अवध किशोर अवधू, मोहन पाण्डेय भ्रमर, राम पति रसिया,मनंजय तिवारी निर्मल, भूपेन्द्र राय गंवार, हरेंद्र पाण्डेय आदर्श  हरेश बेदर्दी,मधुसूदन पाण्डेय,मदन मोहन पाण्डेय, कृष्णा श्रीवास्तव, जयकृष्ण शुक्ल, सुधीर राय आदि शिक्षाविद्/साहित्यकार/पत्रकार/साहित्य प्रेमी बन्धुओं ने इसपर प्रसन्नता व्यक्त की है।