
सूरत, 26 फरवरी। सोमवार को सुबह 11:00 बजे संकल्प डाईंग एण्ड प्रिंटिंग मिल में 17वें ट्राइबल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत आए लगभग 250 ट्राइबल युवाओं को औद्योगिक भ्रमण (इंडस्ट्रियल विजिट) कराया गया। यह कार्यक्रम हमारे भारत देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदीजी के “माय भारत” विजन के अंतर्गत, Ministry of Youth Affairs and Sports तथा Ministry of Home Affairs के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए युवा पहली बार सूरत शहर के औद्योगिक विकास को देखने पहुंचे हैं।
इस अवसर पर मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेर्स के ASO संदीप कुमार एवं माय भारत के डेप्युटी डायरेक्टर सचिन शर्मा विशेषरूप से उपस्थित रहे|
इस अवसर पर युवाओं को सूरत में बनने वाले विभिन्न टेक्सटाइल उत्पादों के निर्माण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। मिल के अधिकारियों द्वारा डाइंग,प्रिंटिंग और फिनिशिंग की आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे युवाओं को टेक्सटाइल उद्योग की व्यापकता और तकनीकी दक्षता का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ।
अध्यक्ष कैलाशजी हाकिम ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सूरत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री केवल व्यापार का केंद्र नहीं, बल्कि लाखों लोगों को रोजगार देने वाला आत्मनिर्भर भारत का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने उत्साहपूर्वक अनेक जानकारियाँ प्राप्त कीं। इस औद्योगिक भ्रमण से सभी प्रतिभागियों को सूरत की “सिल्क सिटी” के रूप में पहचान,उसकी उत्पादन क्षमता और व्यवस्थित औद्योगिक संरचना की गहन समझ मिली। यह आयोजन सूरत के औद्योगिक विकास और गुजरात की अतिथि-परंपरा की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।
इस कार्यक्रम में फोस्टा अध्यक्ष एवं संकल्प डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल के डिरेक्टर कैलाश हाकिम, संकल्प डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल के डिरेक्टर अलोकभाई और पार्थभाई, SGCCI से मनीष कापड़िया और परेश लाठिया उपस्थित रहे|














