वैदिक ब्राह्मण कल्याण परिषद की बैठक मे समाज के लिये कई लाभकारी योजनाओं पर चर्चा

लखनऊ, 14 सितंबर। वैदिक ब्राह्मण कल्याण परिषद (रजिस्टर्ड) के उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को लखनऊ स्थित यूपी प्रेस क्लब के सभागार मे सम्पन्न हुई इस बैठक मे प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये हुये सैंकडों पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक मे प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुरेन्द्र त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय महासचिव आरएम शर्मा की उपस्थिति मे पदाधिकारियों ने समाज हित मे कई लाभकारी योजनाओं को लागू करने सुझाव प्रस्तुत किया। 

विभिन्न सत्रों मे सम्पन्न हुये प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मे प्रस्तावित अयोध्या सम्मेलन को लेकर सदस्यो से सुझाव मांगे गये जिसको लेकर लोगो मे जबरदस्त उत्साह देखा गया। सत्र के अगले चरण मे संस्था के पदाधिकारी विवेक चौंबे ने महत्वपूर्ण योजना को समाज के लोगो के सामने रखा जिस पर लोगो का सकारात्मक रूख देखने को मिला। मंच का संचालन गूड्डू पंडित ने किया। 

बैठक को प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र त्रिपाठी, राष्ट्रीय महासचिव आर एम शर्मा,संगठन मंत्री अरविंद त्रिपाठी,राजेश त्रिपाठी,विवेक चौबे,राजेश मिश्रा, दिनेश पाण्डेय एवं ओम प्रकाश पाण्डेय समेत दर्जनों लोगो ने संबोधित किया।