मंदी की मार से बेहाल है देश का कपड़ा उधोग

सूरत, 14 जुलाई। देश भर मे कपड़ा एवं गारमेंट सेक्टर मे व्याप्त मंदी की मार सूरत के टेक्सटाईल इण्डस्ट्री पर भी पड़ी है परिणामत: यहा पर पावरलूम्स बंद तो हो ही रहे है उल्ट बंद पड़ी पावर लूम्स कबाड़ के भाव मे बिक रही है।

एक जानकारी के अनुसार टेक्सटाईल इण्डस्ट्री मे कमोबेस यही हाल पूरे भारत मे है भारत में पावरलूम्स तो बंद हो ही रही है, साथ ही साथ रिटेल शोरूम भी लगातार बंद हो रहे हैं। भारत में बनारस, भिवंडी, सूरत, कोलकाता, साउथ की बड़ी – बड़ी पावरलूमों ने काम बंद कर दिया है। यहां आधे से ज्यादा पावरलूमों के बंद होने का अंदेशा है। इस सीजन कॉटन भी एकदम नहीं चला और बड़े – बड़े चैन स्टोरों ने अपने ऑर्डर कैंसिल करवा दिए, ऑनलाइन व्यापार भी एकदम ठप हो गया है। जनवरी महीने से लगातार सात महीने व्यापारी अपने घर से रुपए लगा रहा है।

भारत में रिटेल शो-रूमों की भी हालात बहुत खस्ता हो रही है और उनके लगातार बंद होने की खबरें आ रही है, भारत में हजारों शो-रूम तो बंद हो गए हैं और सितम्बर महीना भी नहीं चला तो 40% शोरूम बंद हो जाएंगे। इस सबमे गौरतलब यह है कि भारत के अलावा नेपाल और बांग्लादेश में भी जबरदस्त मंदी होने की वजह से भारत के कपड़ा व्यापारी भाईयों का अरबों रुपए इन देशों फंसा हुआ है।